जम्मू काश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा का कार्यक्रम।जिले के कई कार्यक्रमों में मनोज सिन्हा ने की शिरकत।सिखड़ी के मदन मोहन मालवीय कालेज में छात्र-छात्राओं को किया सम्बोधित

जम्मू काश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा का कार्यक्रम।
जिले के कई कार्यक्रमों में मनोज सिन्हा ने की शिरकत।
सिखड़ी के मदन मोहन मालवीय कालेज में छात्र-छात्राओं को किया सम्बोधित।
बक्सुपुर में एक निजी आई हॉस्पिटल का किया शुभारम्भ।
एलजी मनोज सिन्हा ने हथियाराम मठ पहुंच कर किया दर्शन पूजन।
गाज़ीपुर/उत्तर प्रदेश:(संवाददाता एकरार खान)–-खबर ग़ाज़ीपुर से है।जहां जम्मू काश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने जिले के कई कार्यक्रमों में शिरकत की।एलजी मनोज सिन्हा अपने दो दिवसीय दौरे के तहत कल ग़ाज़ीपुर पहुंचे थे,और आज जिले में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल हुए।जम्मू काश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ग़ाज़ीपुर के सिखड़ी क्षेत्र में स्थित मदन मोहन मालवीय कालेज में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए छात्र-छात्राओं को सम्बोधित किया।इस दौरान उन्होंने नई शिक्षा नीति को विद्यार्थियों समेत पूरे शिक्षा जगत के लिए बेहद महत्वपूर्ण और देश के लिए परिवर्तनकारी बताया।एलजी मनोज सिन्हा ने बक्सुपुर क्षेत्र में स्थित एक निजी आई हॉस्पिटल का शुभारम्भ। भी किया।इसके अलावा एलजी मनोज सिन्हा ने हथियाराम मठ पहुंच कर दर्शन पूजन किया।