August 8, 2025

पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन पर निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी

 पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन पर निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी

सीतापुर/उत्तर प्रदेश:(नूरुद्दीन)-पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन पर शुक्रवार को कस्बे में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। यह जुलूस प्रमुख मार्गों से होते हुए गढ़ी में जाकर समाप्त हुआ। जुलूस में तिरंगा लहराते समाज के लोग जोरदार नारेबाजी कर रहे थे। इस मौके पर सुबह लोगों ने घरों में कुरानख्वानी और नजरों-नियाज भी कराई।


शुक्रवार को कस्बे में मुख्य अतिथि अकील मियां-जामा मस्जिद पेश इमाम हाफिज इरफान बेग ने फीता काटकर जुलूस का आगाज किया। यह जुलूस कस्बे की बड़ी मस्जिद से खिन्नी मोहल्ला, खंगला, बारादरी, गौशिया मदरसा, रौजे बाबा मजार, किला मोहल्ला होते हुए पुरानी बाजार पहुंचा। वहां से कमईपुर, औरंगाबाद, गोडियन, नई बाजार होते हुए गढ़ी पहुंचा, जहां पर जुलूस का समापन किया गया। जुलूस में भारी संख्या में दोपहिया-चौपहिया वाहनों पर सवार अकीदतमंद तकबीर अल्लाहु अकबर आदि के नारे लगा रहे थे। इस मौके पर रंग-बिरंगी झालरों से कस्बे को सजाया गया था। यही नहीं बड़ी मस्जिद, छोटी मस्जिद, कमईपुर मस्जिद, किला मस्जिद और मदरसा को भी रोशन किया गया था।


इस मौके पर अकिब रब्बानी, हाफिज इरफान बेग , अकील मियां , उमेश चंद्र पाण्डेय हाजी मोहर्रम अली , शहबाज बेग, नफीस अहमद, हाफिज वारिश अली, जावेद बेग शहबाज़ बेग, फहद बेग, नम्मू सलमानी, गुड्डू अंसारी, आरिफ अंसारी, राजू, इमरान बेग,शादाब बेग,अहमद गाज़ी आदि लोग मौजूद रहे।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in