पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुस्तकालय का हुआ उदघाटन

कासगंज/उत्तर प्रदेश:(जुम्मन कुरेशी)– कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा नगर पालिका परिषद में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुस्तकालय का भव्य उदघाटन समारोह हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रान्त प्रचारक हरीश रौतेला रहे और विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी हर्षिता माथुर रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश आर्य ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने माँ सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
आपको बतादें कि कासगंज जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि नगरपालिका परिषद में बने पुस्तकालय का शुभारंभ कर एक अच्छा कार्य किया गया है। वहीं उन्होंने नगर के विद्यार्थियों व् अन्य लोंगो से पुस्तकालय का लाभ लेने का आव्हान किया। कार्यक्रम में यूपी बोर्ड के मेधावियों को मैडल व् डिक्शनरी प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के उपरांत अतिथियों ने बाग पंचायती पहुँच कर रुद्राक्ष सहित अन्य पौधे रोपित किये। कार्यक्रम के उपरांत चेयरमैन संजीव महाजन ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सोलंकी, ज्ञानप्रकाश गुप्ता, सुरेश चंद्र आर्य, मंडल अध्यक्ष भारत गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सुशील सोलंकी, ध्रुव महाजन, डॉ. राजीव गुप्ता, संजीव कुमार एडवोकेट, शंभूदयाल वर्मा आदि मौजूद रहे।