August 9, 2025

स्वर्ग हमारा यहीं पर होगा,यदि नारी का सम्मान रहे-डॉ.जयंती प्रसाद जयंती

 स्वर्ग हमारा यहीं पर होगा,यदि नारी का सम्मान रहे-डॉ.जयंती प्रसाद जयंती

खिलौना साहित्य सदन पर 34वीं काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन

किशनी/मैनपुरी:(दिलनवाज)–नगर के डॉ0 जयंती प्रसाद जयंती के आवास पर अब तक का ये 34 वां काव्य गोष्ठी का आयोजन है।

हर बार की तरह इस बार भी राष्ट्रीय चेतना मंच के बैनर तक इस काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे कवियों ने अपनी कविताओं का बारीकियों से बखान किया।राष्ट्रीय चेतना मंच के बैनर तले आज नगर के डॉ0 जयंती प्रसाद जयंती के आवास खिलौना साहित्य सदन पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दलवीर सिंह मानव ने की।

कार्यक्रम में आये अतिथियों ने सावित्री वाई फूले के चित्र पर फूल माला पहनाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस मौके पर डॉ0 जयंती प्रसाद जयंती ने गाया।नारी जग की रचना होती विश्व प्यार फैलाने को, जड़ चेतन नव जीव जगत में ये संसार चलाने को। रिश्तों में हो प्यार हमारा देश भीम सा बना रहे,स्वर्ग हमारा यही पर होगा यदि नारी का सम्मान रहे।

सरमन सिंह में गया, पत्तों को खाके कीड़ा रेशम बना रहा है, कौन जो उदर में रेशम बना रहा है। वहीं हरिश्चंद्र जी ने पंचशील पर अपने विचार व्यक्त किये। साथ ही रूप लाल जी ने गया।

बुद्ध के जन्म से धन्य जंगल हुआ, जीईट सोहर खगों का व्यंगम हुआ। साथ ही डॉ0 नरेंद्र संगम गाते है। माता पिता को पूजिये नित नित सत सत बार, फिर भी उनके कर्ज से हो न सके उद्धार।इस मौके पर कई श्रोता मौजूद रहे।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in