नमस्ते जेसी वीक के छठवें दिन वरिष्ठ जेसी सम्मान से वरिष्ठ जेसी संजय अग्रवाल मार्बल व सीमा मार्बल को मुख्य अतिथि सुनीता शर्मा ने किया सम्मानित

झांसी/उत्तर प्रदेश:(सुल्तान आब्दी)–जेसीआई झांसी नमस्ते जेसी वीक के छठवें दिन अध्याय द्वारा वरिष्ठ जेसी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन अध्याय अध्यक्ष जेसी संगीता जैन व चार्टर अध्यक्ष जे पी पी हेमा पालरवाले के नेतृत्व में वरिष्ठ जेसी संजय अग्रवाल मार्बल वाह सीमा मार्बल को उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनीता शर्मा ने सम्मानित किया। इस अवसर पर जे एफ पी अर्पणा दुबे,रचना जैन,सरिता जैन, शिवांगी गुप्ता,कविता महेश्वरी, प्रेरणा हजेला,पूजा आनंदानी,मुक्ता अरोड़ा,सरिता शर्मा,सीमा दुबे,संगीता पुरवार इत्यादि उपस्थित रहे अंत में सप्ताह आयोजक जेसी सपना सरावगी सह संयोजक जेसी साधना जैन द्वारा आभार व्यक्त किया गया।