September 19, 2025
Breaking

गुरु पूर्णिमा पर्व पर ढाई घाट गंगा नदी पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

 गुरु पूर्णिमा पर्व पर ढाई घाट गंगा नदी पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

शमशाबाद/फर्रुखाबाद:(विशाल शर्मा)–जनपद फर्रुखाबाद कस्बा शमशाबाद गुरु पूर्णिमा पर्ब पर ढाई घाट शमशाबाद की पवित्र गंगा नदी में हजारों की संख्या में आम भक्तो ने गंगा स्नान कर सुख समृद्धि की कामनाये की बड़ी संख्या में भक्तों का हुजूम ढाई घाट शमसाबाद पहुंचा। जहां पूजा अर्चना के बाद भगवान सूर्य को जल देकर सुख समृद्धि की कामनाये की गयी ढ़ोलक की थाप पर महिलाओ ने गंगा मैया के गुर गान गए।

जानकारी के अनुसार आषाढ़ महीने के अंतिम दिन बुधबार को गुरु पूर्णिमा पर्व इस गुरु पूर्णिमा पर्व पर गंगा स्नान करने के लिए गंगा स्नान हेतु ढाई घाट जाने के लिए भक्तों द्वारा अपने अपने स्तर पर दुपहिया चौपहिया वाहनों की व्यवस्था की गई थी कुछ भक्तो को ट्रैक्टर ट्राली के सहारे भक्ति के माहौल में गंगा मैया के गीतों पर थिरकते हुए देखा गया गुरु पूर्णिमा पर्ब के गंगा स्नान को लेकर शमशाबाद थाना पुलिस द्वारा सुरक्षा के लिहाज से बड़ी तैयारी की गई थी कहीं रोड पर जाम न लगे इसके लिए जगह-जगह पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी थाना चौराहे से लेकर गंगा रोड चौराहा यहां तक की ढलान से बिरया डाडा रोड के अलावा कासिमपुर तराई में पुलिस फोर्स लगाया गया था आने जाने वाले लोगों पर पुलिस फोर्स निगरानी कर रहा था।

जाम न लगे इसके लिए पुलिस सभी श्रद्धालुओं को अपने अपने वाहन आगे ले जाने की हिदायत दे रही थी ढाई घाट शमशाबाद गंगा नदी जहा सुरक्षित स्नान हो इसके लिए गंगा नदी के अंदर खतरे की जगह पर बांस बलिया लगाई गई थी कुछ स्थानों पर ही स्नान की व्यवस्था की गई थी जिसमें महिलाओं के लिए अलग व्यवस्था की गई थी बुधवार की सुबह बड़ी संख्या में आम श्रद्धालुओं ने ढाई घाट शमशाबाद की पवित्र गंगा नदी पर गंगा मैया की आराधना करते हुए भगवान सूर्य देव को जलार्द्धि दे कर बड़े पैमाने पर स्नान किया तथा घर परिवार समाज देश में सुख समृद्धि की कामनाएं की शमशाबाद शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों से आने जाने वाले आम श्रद्धालु जो बड़ी तादाद में ढाई घाट शमशाबाद की।

पबित्र गंगा नदी पर एकत्रित हुए यहां हंसी खुशी के माहौल में आम लोगों द्वारा गंगा स्नान किया गया वहीं महिलाओं ने भी गंगा मैया की आराधना करते हुए सुरक्षित स्थानों पर गंगा स्नान किया सुरक्षा के लिहाज से थाना पुलिस अलग-अलग स्थानों पर लगाई गई थी स्नान के दौरान कोई अनहोनी की घटना ना हो इसके लिए गोताखोर लगाए गए थे लगभग 11:00 तक भक्तों द्वारा गंगा स्नान का दौर चलता रहा प्रभारी थानाध्यक्ष शमसाबाद मनोज कुमार भाटी ने बताया प्रशासन के आदेशानुसार गंगा स्नान को सुरक्षित बनाए जाने के लिए पूरी तैयारियां की गई थी उन्होंने बताया खुशी इस बात की है।

गंगा स्नान सुरक्षित हुआ और सभी लोग स्नान के उपरांत सुरक्षित अपने अपने घरों को वापस लौटे उन्होंने यह भी बताया सुरक्षा के लिहाज से बे स्वयं स्ट्रीमर से खतरे के स्थान से भ्रमण करते रहे और लोगों को सुरक्षित स्थान पर स्नान करने की हिदायत देते रहे खतरे को देखते हुए जगह-जगह बांस बल्ली लगाई गई थी सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान को अंजाम दिया गया।

Bureau