महोत्सव के चौथे दिन देर रात बुंदेली नृत्य राई ने मचाया धमाल, स्कूली बच्चों के ग्रुप डांस की हुई सराहना

महोबा/उत्तर प्रदेश:(संवाददाता इसराईल कुरैशी)- महोबा महोत्सव के चौथे दिन बुंदेली लोक कला राई नृत्य की प्रस्तुति की गई है। दुबई में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले राधा प्रजापति एंड ग्रुप द्वारा बुंदेली राई नृत्य की प्रस्तुति मंच पर की गई तो वही आरबीपीएस स्कूल के बच्चों द्वारा भी ग्रुप डांस सहित फिल्मी गानों में रंगारंग नृत्य किये गए है। देर रात चले कार्यक्रम को देखने के लिए जिले के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों सहित लोगों की भीड़ दिखाई दी।
आपको बता दें कि जनपद सृजन की 28वीं वर्षगांठ महोबा महोत्सव के रूप में मनाई जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का दौर चल रहा है। जिसकी कड़ी में आज चौथे दिन कई रंगारंग कार्यक्रम मंच पर आयोजित हुए। प्रभागीय वन अधिकारी द्वारा पर्यटन गोष्ठी आयोजित की गई। इसके अलावा सहायक संभागीय परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा पर लोगों को जागरूक करने का कार्यक्रम आयोजित हुआ। साथ ही कत्थक नृत्य का कार्यक्रम भी मंच पर हुआ है। देर रात राधा प्रजापति एंड ग्रुप झांसी द्वारा बुंदेली लोक नृत्य राई की प्रस्तुति की गई। इसके अलावा सोलो डांस और क्लासिकल डांस की प्रस्तुति राधा प्रजापति और उनकी सहयोगी साथियों द्वारा की गई है। यही नहीं कुलपहाड़ में संचालित आरबीपीएस स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने भी फिल्मी गानों में डांस कर माहौल को जोशीला कर दिया। नन्ने-मुन्ने बच्चों अदाकारी देख सभी दंग रह गए।बच्चों के ग्रुप डांस को देखकर लोगों ने जमकर तालियां बजाई। पुराने फिल्मी गानों पर स्कूली बच्चों ने मंच से परफॉर्म करते हुए कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। देर रात चले राधा प्रजापति एंड ग्रुप द्वारा बुंदेली गायन में राई सहित अन्य बुंदेली नृत्य किये गए है। “सासों पनिया भरे कैसे जाऊं रसीले दो नैना” पर ग्रुप डांस प्रस्तुत किया गया। बुंदेली राई नृत्य आलावा कलाकारों ने फिल्मी गाने “कजरारे कजरारे तेरे काले काले नैना” पर भी लाजवाब प्रस्तुति राधा प्रजापति एंड ग्रुप ने दी है। देर रात चले कार्यक्रम में समाप्ति के वक्त जिला अधिकारी मनोज कुमार और पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने सभी कलाकारों को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया।