विधायक राजीव सिंह परीक्षा के आतिथ्य में संपन्न हुआ रक्सा व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह

व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहूंगा: डॉ. संदीप सरावगी
झांसी/उत्तर प्रदेश:(संवाददाता सुल्तान आब्दी)–पटाखा मैदान, मैन बाजार रक्सा में रक्सा व्यापार मंडल, महिला मोर्चा व्यापार मंडल शपथ ग्रहण समारोह, व्यापारी होली मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि रहे विधायक बबीना राजीव सिंह परीक्षा। मुख्य अतिथि विधायक राजीव सिंह परीक्षा, विशिष्ट अतिथि डॉ. संदीप सरावगी झांसी मंडल चेयरमेन (उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार), उमेश गुप्ता, जगदीश बजाज एवं कंचन आहूजा द्वारा मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों को शॉल उड़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में लोक गायक मुन्ना मासूम एवं लोक नृत्य पार्टी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। शपथ ग्रहण समारोह में (महिला/पुरुष) निवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिलेश गुप्ता (नीलू) जिला अध्यक्ष भाजपा महानगर झांसी द्वारा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक बबीना राजीव सिंह परीक्षा ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के लिए भारतीय जनता पार्टी सदैव साथ है व्यापारियों का विश्वास और बढ़ाने के लिए नवमनोनीत संगठन के पदाधिकारी कड़ी मेहनत करें। इसके पश्चात डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि व्यापारी सदेव देश की रीढ़ रहा है। संगठन के पदाधिकारी व्यापार मंडल की इस इकाई से व्यापारियों को जोड़े। जिससे व्यापारिक वर्ग की प्रतिभागिता और बढ़ सके। संगठन की मजबूती व्यापारियों के जुड़ाव से ही संभव हो सकेगा। व्यापारियों के हितों के लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगा। व्यापारी समाज के मान सम्मान में ही मेरा सम्मान है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अबीर गुलाल लगाकर होली मिलन भी मनाया। इसके पश्चात स्वरुचि भोज का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर रक्सा व्यापार मंडल से आशीष राजपूत (अध्यक्ष), अंकित वर्मा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), अमित मिश्रा (कोषाध्यक्ष), मोहर राजपूत (महामंत्री) एवं उ. प्र उद्योग व्यापार मंडल से अतिथि अशोक जैन झांसी चेयरमैन, कंचन आहूजा जिलाअध्यक्ष, महिला मोर्चा उ. प्र उद्योग व्यापार मंडल झांसी, रामतीर्थ सिंघल, संतोष साहू, चौ. फिरोज, राजेंद्र सिंह राजपूत (प्रधान रक्सा), अरुण साहू सुनील वर्मा मैन साहू राघवेंद्र शुक्ला गौतम कुमार अस्थाना अरविंद राजपूत, (संरक्षक मंडल) राम कुमार गुप्ता, आरके तिवारी, अशोक वर्मा चरण, सिंह यादव, अखिलेश पटेरिया, मोहनलाल गुप्ता उपस्थित रहे। मंच का संचालन डॉ. पवन तूफान द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार संतोष कुमार गुप्ता द्वारा व्यक्त किया गया।