शहर में कोई भूखा न सोए लंगर सेवा के दो साल पूरे

मुज़फ्फरनगर:-रेलवे स्टेशन मंडी साइड में 28 मई 2020 से प्रारंभ हुई महाकाल लंगर सेवा के दो पूर्ण हो गए है, इस उपलक्ष्य में लंगर सेवा में आज उत्सव का आयोजन किया। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, स्टेशन अधीक्षक विपिन त्यागी, सिंह सभा के प्रधान सरदार गुरचरण सिंह बराड़ ने लंगर सेवा में भाग लिया।लंगर सेवा में प्रतिदिन लगभग 200 लोग भोजन करते हैं।
मुजफ्फरनगर शहर में कोई गरीब भूखा ना सोए यह लंगर सेवा का उद्देश्य है। यह लंगर सेवा शहर जनपद व अन्य स्थानों के दानियों के सहयोग से चल रही है। लंगर सेवा महेश बाटला के माता- पिता की शादी की सालगिरह के उपलक्ष्य पर 2020 में प्रारंभ की गई थी, जो निरंतर चल रही है। महेश बाटला, प्रेम सागर बाटला, मास्टर विजय सिंह, सचिन खुराना, अनिल बजाज, सरदार गुरजीत सिंह, हिमांशु बाटला, श्याम नारंग, भावना, सलोनी, नेहा, जोगेंद्र खुराना, रमिंदर कोर, पुष्पेंद्र जैन, मित्तरसेन, वरुण अरोरा, महात्मा सर्वानंद पुरी, अनिल कुमार आदि का सहयोग होता है।