June 23, 2025

निकाय चुनाव संकेत,2024 में सभी पार्टियों का होगा सफाया : स्वतंत्र देव सिंह

 निकाय चुनाव संकेत,2024 में सभी पार्टियों का होगा सफाया : स्वतंत्र देव सिंह


कहा,2024 तक हर घर नल से जल पहुंचाना है


झांसी/उत्तर प्रदेश/संवाददाता सुल्तान आब्दी:–झांसी सर्किट हाउस पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र सिंह ने 2024 के लिए बड़ा दावा किया। कहा कि प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार अब शानदार काम कर रही है। 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी दलों का सूपड़ा साफ हो जाएगा। समाजवादी पार्टी की निकाय चुनाव में कड़ी पराजय इस बात का संकेत है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा को संपूर्ण बहुमत मिलने जा रहा है।

वही उन्होंने पत्रकारों से झांसी के सर्किट हाउस में वार्ता की जहां उन्होंने बताया की वह झांसी में समीक्षा बैठक करने आए। उन्होंने हर घर नल से जल योजना की समीक्षा की। साथ ही अधिकारियो से वार्ता की। उन्होंने स्वीकार किया कि बुन्देलखण्ड में कार्यदाई संस्था की शिथिलता के चलते काम में देरी हुई है। इसके चलते महज एक करोड़ महिलाओं को ही पानी मिल सका है। उन्होंने महानगर में पानी की समस्या को लेकर जिलाधिकारी से वार्ता कर निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने 2024 में भाजपा की फिरसे सरकार बनने का दावा किया। हालांकि झांसी में दो विधायकों के बीच चल रहे आपसी झगड़े की बात पर उन्होंने चुप्पी साध ली। कानून व्यवस्था की दुहाई देने वाले जल शक्ति मंत्री कई मामलों में चुप हो गए। उनके साथ एमएलसी रमा निरंजन भी उपस्थित रही।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in