संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी पहुंचे कासगंज

कासगंज/उत्तर प्रदेश में:(जुम्मन कुरैशी)–, उत्तर प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी आज कासगंज पहुंचे। कासगंज पहुंचे राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों से मुलाकात की और उसके बाद कासगंज के कलेक्ट्रेट सभागार में जाकर उन्होंने कासगंज के आला अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की।
आपको बतादें कि राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कानून व्यवस्था पर भी अधिकारियों के साथ समीक्षा की। पत्रकारों से मुखातिब हुए जसवंत सिंह सैनी ने कहा कासगंज जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यहां से दिशा निर्देश मिले थे उनके दिशा निर्देशों के अनुपालन में मैं यहां आया हूं विभागीय समीक्षा बैठक की है साथ ही कानून व्यवस्था पर भी अधिकारियों से बातचीत की है। समीक्षा बैठक के बाद राज्यमंत्री ने मलिन बस्ती का भी दौरा किया यहां लोगों से बातचीत की।
वहीं पत्रकारों से मुखातिब होते हुए जसवंत सैनी ने कहां के भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शालीन व्यक्तित्व और कुशल संगठन संचालन के धनी है और उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।