June 24, 2025

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिये बैठक का हुआ आयोजन

 कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिये बैठक का हुआ आयोजन

कासगंज/उत्तर प्रदेश:(संवाददाता जुम्मन कुरैशी)–-कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा नगर में उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव एवं पीसीसी सदस्य असीम के आवास पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बतादें कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित के नेतृत्व में आगामी 12 दिसंबर को गंजडुंडवारा नगर में आ रही है, जिसको सफल बनाने के लिये कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में इमरान अली कांग्रेस पीसीसी सदस्य रहे, बैठक की अध्यक्षता दादा रवींद्र पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी ने की।

आपको बतादें कि बैठक में कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्म दिवस पर उनकी स्वस्थ एवं दीर्घ आयु की कामना की और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की पूर्ण बहुमत से जीत होने पर खुशी जाहिर करते हुए मिठाई बांटी,वहीं बैठक में दादा रवींद्र ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा 12 दिसम्बर सोमवार को दोपहर में कांग्रेस पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित के नेतृत्व में गंजडुंडवारा नगर में आ रही है, जिसको सफल बनाने के लिये विचार विमर्श करने के पश्चात नगरवासियों से भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने की अपील की।

बैठक में दादा रवींद्र ,इमरान अली असीम, किशन चन्द तिवारी,अनिल नेताजी, आमिर सुहेल,नीरज कुमार, मोo आरिफ,जैनुल,इस्तकार हुसैन,फहीम अख्तर, इमरान सलमान,सागर वाल्मीकि,आमिर, मुसीर,हासिम सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in