June 23, 2025

मैनपुरी के SP अशोक कुमार राय भेजे गए लखनऊ, IPS कमलेश दीक्षित को मिली जिम्मेदारी

 मैनपुरी के SP अशोक कुमार राय भेजे गए लखनऊ, IPS कमलेश दीक्षित को मिली जिम्मेदारी

मैनपुरी:-मैनपुरी के एसपी अशोक कुमार राय का तबादला हो गया है। उन्हें डीजीपी लखनऊ कार्यालय से संबंध किया गया है। वहीं अब पुलिस अधीक्षक हमीरपुर कमलेश दीक्षित को मैनपुरी की जिम्मेदारी मिली है।

मैनपुरी जिले के एसपी अशोक कुमार राय का तबादला कर दिया गया है। उन्हें लखनऊ डीजीपी कार्यालय से संबंध किया गया है। इसके साथ ही जिले में नए एसपी की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक हमीरपुर कमलेश दीक्षित को दी गई है।
कमलेश दीक्षित मूल रूप से कुशीनगर जिले के निवासी हैं।

दीक्षित 1992 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं। कानून व्यवस्था को बेहतर तरीके से संभालने का उनमें विशेष हुनर है।कई जिलों में डिप्टी एसपी के रूप में काम करने के साथ संभल, वाराणसी, सुल्तानपुर आदि जिलों में एडिशनल एसपी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कानून व्यवस्था संभालने में उनकी सक्रियता की लोग सभी जगह मिसाल देते हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती हमीरपुर में है।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in