September 19, 2025
Breaking

महिला सशक्तिकरण मे स्कूल की छात्राओं को जागरूक किया

 महिला सशक्तिकरण मे स्कूल की छात्राओं को जागरूक किया

शमशाबाद/फर्रुखाबाद:(विशाल शर्मा)– कस्बा शमशाबाद सावन के महीने में आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करने निकली महिलाओं व छात्राओं को महिला कांस्टेबल बीनू सौन ने महिला सशक्तिकरण का हवाला देकर सुरक्षा के टिप्स दिए कहा निश्चिंत रहें सुरक्षित रहें जरूरत हो तो पुलिस को सूचना दें पुलिस आपकी सेवा में हाजिर है उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम को एक लंबे समय से चलाया जा रहा है यहां तक कि शहर से लेकर गांव गांव पुलिस प्रशासन के जरिए महिलाओं तथा छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के तहत उनके अधिकारों का हबाला सम्मान का जीवन जीने के आवश्यक टिप्स दिए जा रहे हैं इसी क्रम में गुरुवार को शमशाबाद नगर में भी ऐसा ही नजारा देखा गया।

जहां सावन के महीने में शहर से लेकर गांव गली में रहने वाली अधिकांश महिलाएं युवतियां जो अपनी जरूरतों के सामान की खरीददारी के लिये शमशाबाद बाजार आई हुई थी जिस समय महिलाएं बाजार से गुजर रही थी उसी दौरान महिला कांस्टेबल बीनू सौंन ने राह चलती महिलाओं और छात्राओं को रोका और समस्याओं को पूछा तथा महिलाओं को महिला सशक्तिकरण का हवाला देकर सरकार द्वारा उन्हें भी सम्मान का जीवन जीने के टिप्स दिए उन्हें यह भी बताया गया गांव गली से लेकर बाजार तक भ्रमण यहां तक कि स्कूल जाने वाली छात्राओं को अगर कोई अराजक तत्व परेशान करता है अथवा उनका पीछा कर उन्हें तंग करता है तो घबराएं नहीं इसकी तत्काल आपातकालीन नंबरों पर कॉल कर पुलिस को सूचना दें पुलिस मौके पर जाकर अराजक तत्वों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी यहां तक की शिकायतकर्ता महिला को सुरक्षित घर तक पहुंचाया जाएगा ।

महिला कांस्टेबल बीनू सौन ने बताया सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा हेतु निशुल्क आपातकालीन हेल्पलाइन जारी की जिसके कॉल कर सुरक्षा व्यवस्था प्राप्त की जा सकती है आपातकालीन नंबरों में 1076 के अलावा तमाम नंबरों की जानकारी दी यहां तक महिला कांस्टेबल ने खुद का भी नंबर महिलाओं को देखकर सुरक्षा के टिप्स दिए।

Bureau