नव रात्रि के प्रथम दिन घरो और देवी मंदिरों में पूजी गई मां शैलपुत्री

नव रात्रि के प्रथम दिन घरो और देवी मंदिरों में पूजी गई मां शैलपुत्री
नवरात्रि आज 22 मार्च से प्रारंभ होकर 30 मार्च तक चलेंगे
मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए लगी लगी लम्बी लम्बी कतारें,
मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की झलक पाने को दिखे बेताब देवी भक्त
कासगंज/उत्तर प्रदेश:(संवाददाता जुम्मन कुरैशी)–-देश भर के साथ कासगंज जनपद भर में मां दुर्गा की विशेष आराधना का पर्व नवरात्रि धूमधाम के साथ मनाया गया। नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना कर भक्तों ने घर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। यह नवरात्रि इस बार आज 22 मार्च शुरू होकर 30 मार्च तक चलेंगे।
आपको बता दें कि वर्ष में दो बार माता रानी के नवरात्र आते हैं, जिसमें विशेष माता रानी की पूजा अर्चना का महत्व है। इसी को लेकर आज देवी भक्तों की सुबह से ही लम्बी लम्बी कतारें माता रानी के दरबार में लग गई। सबसे ज्यादा भीड कासगंज के चामुण्डा मंदिर और पटियाली के पाटलावती मंदिर में रही है। जहां मातारानी के परिसर में चल रहे हवन कुंड में आहुतियां देकर मां के दर्शन किये और चुन्नी नारियल सहित 16 श्रंगार भेंट कर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। मान्यता है कि जोभी भक्त सच्चे श्रद्धा भाव से मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना करता है, उसकी सारी मुरादें मां पूरी करती है। इसी को लेकर सुबह से शाम तक भक्तों की मंदिरों में लम्बी लम्बी कतारें लगी रहीं।