March 15, 2025

दिव्यांग की व्यथा सुन स्वयं चैम्बर से बाहर निकलकर मानवीयता की मिसाल पेश की

 दिव्यांग की व्यथा सुन स्वयं चैम्बर से बाहर निकलकर मानवीयता की मिसाल पेश की


डीएम ने दिव्यांग की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने के दिये निर्देश

अलीगढ़/उत्तर प्रदेश:(संवाददाता जेड ए खान)– अलीगढ़ भक्त की आवाज तो प्रभु भी अनसुना नहीं कर पाते हैं, उसी प्रकार अलीगढ़ के जनमानस की निरन्तर सुनवाई जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह द्वारा प्रतिदिन की जा रही है। डीएम रोज की भांति कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कर थे, उसी दौरान ग्राम बढौली फत्ते खां निवासी विन्नामी सिंह भी अपनी समस्या लेकर पहुॅंचे। जिलाधिकारी को जब पता चला कि पीड़ित दोनों आंखों से दिव्यांग है, तो वह स्वयं चैंबर से बाहर आ गए और उससे संवाद करते हुए प्रार्थना पत्र लिया। विन्नामी सिंह ने बताया कि दिव्यांग होने की वजह से उसके पिता उसको मारते-पीटते हैं। उसको सम्पत्ति से बेदखल करने और जान से मारने की धमकी भी देते हैं। आंखों से दिव्यांग व्यक्ति की समस्या को सुनकर इन्द्र विक्रम सिंह का हृदय द्रवित हो उठा। उन्होंने सम्बन्धित थाना क्षेत्र के एसओ से दूरभाष से वार्ता कर निर्देश दिए कि पीड़ित की सुरक्षा सुनिश्चित कराते हुए उसे उसका हक दिलाया जाए। जिलाधिकारी से सुरक्षा की बात सुनकर विन्नामी सिंह ने उनका धन्यवाद कहते हुए कहा कि अगर आप जैसे कलेक्टर साहब हों तो फिर किस बात का भय।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in