श्रीमद भागवत कथा सुनने से पापों से मिलती है मुक्ति …आचार्य विनय कृष्ण जी महाराज

झांसी/उत्तर प्रदेश:(संवाददाता सुल्तान आब्दी)–सी पी मिशन कम्पाउण्ड डाबर गोदाम के पास झाँसी आयोजित श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ के द्वित्तीय दिवस श्रीधाम वृंदावन से पधारे आचार्य पं. विनय कृष्ण महाराज ने अपने मुखारविदं से महाभारत की विदुर की कथा मे वताया कि भगवान ने कैसे भाव से वशीभूत होकर विदुर के यहाँ केले के छिलके का भोग लगाया। पूज्य व्यास जी ने वताया कि भाव से ही प्रभु को प्राप्त किया जा सकता हे।
प्रारम्भ में वेदमंत्रों के बीच श्रीगणेश पूजन, व्यास पीठ एवं पुराण पूजन कर मुख्य यजमान द्वारा भागवताचार्य का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया ।। मुख्य यजमान श्रीमती सन्तोषी विनोद दीक्षित , पं. संजय दुबे, प्रशान्त दीक्षित , अमन दीक्षित, अनुराग दीक्षित , कृष्णा दीक्षित, शुभ दीक्षित आदि मौजूद रहे।