September 19, 2025
Breaking

क्रांति सेना ने दफ्तरों में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया

 क्रांति सेना ने दफ्तरों में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया

मुजफ्फरनगर/उत्तर प्रदेश:– क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सीटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार को सौंपा।


मंगलवार को क्रांति सेना के कार्यकर्ता प्रकाश चौक कार्यालय पर एकत्र हुए और जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कचहरी पहुंचे। यहां महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन किया। क्रांति सेना के अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने कहा कि देश के अंदर बेतहाशा महंगाई के कारण आम जनता परेशान है। हर चीज की कीमत आसमान छू रही है। युवाओं को रोजगार मिल नहीं रहा है। दफ्तरों में भ्रष्टाचार कई गुना बढ़ गया है। प्रदेश महासचिव मनोज सैनी, सहारनपुर मंडल अध्यक्ष अमित अग्रवाल उर्फ बंटी, जिलाध्यक्ष आनंद प्रकाश गोयल, महानगर अध्यक्ष शरद कपूर, शक्ति सिंह, अरविंद प्रजापति, बाबूराम, मंगतराम, जोली कश्यप, विकास गोयल, अनुज चौधरी, अवनीश चौहान, नरेंद्र ठाकुर, सुनील सैनी, संजय आर्य आदि मौजूद रहे।

Bureau