June 24, 2025

कोतवाली पुलिस ने दवोचा 10 हजार का इनामी – किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में दो साल से था फरार

 कोतवाली पुलिस ने दवोचा 10 हजार का इनामी – किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में दो साल से था फरार

मैनपुरी:- एसपी अशोक कुमार राय, एएसपी मधुवन कुमार व सीओ सिटी विजयपाल सिंह के निर्देशन में कोतवाली सदर विक्रम सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो साल से फरार चल रहे पॉक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म के मामले में वह फरार चल रहा था। पकड़े गए आरोपी पर वर्ष 2020 में मुकदमा दर्ज हुआ था, उसकी गिरफ्तारी पर एसपी ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

ज्ञात हो कि कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव लहरा महुअन के रहने वाले राहुल कुमार के विरुद्ध वर्ष 2020 में एक किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म का मामला पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज कराया गया था। उक्त मामले में वह लगातार वांछित चल रहा था। एसपी अशोक कुमार राय की ओर से उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि शुक्रवार को एक सूचना मिली कि 10 हजार का इनामी राहुल कुरावली रोड के पास मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Bureau