महिला अपराध रोकने में कासगंज को प्रदेश में मिला चौथा स्थान।

कासगंज/उत्तर प्रदेश:(संवाददाता जुम्मन कुरैशी)–कसगंज जनपद के एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल नेतृत्व में जनपद में महिलाओं से संबंधित अपराधों पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कासगंज जनपद को मिला प्रदेश में चौथा स्थान मिला है।
आपको बतादें कि महिला अपराध रोकने के मामले में प्रदेश के टॉप 5 में कासगंज का नाम शामिल होने पर एसपी कासगंज ने बताया कि यह अभियान इसी क्रम में आगे भी लगातार ऐसे ही चलता रहेगा, और महिलाओं से संबंधित अपराधों को रोकने व महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए कासगंज पुलिस हर समय तैयार है।