June 25, 2025

थाना कबरई की संयुक्त पुलिस टीम ने 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 01 किलो अवैध गांजा बरामद

 थाना कबरई की संयुक्त पुलिस टीम ने 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 01 किलो अवैध गांजा बरामद

महोबा/उत्तर प्रदेश:(संवाददाता इसराईल कुरैशी)–पुलिस अधीक्षक महोबा श्रीमती सुधा सिंह के निर्देशन पर जनपदीय पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी व उसमें लिप्त तस्करों व अवैध शस्त्र धारक अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे सघन चेकिंग/गिरफ्तारी अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक आर0के0 गौतम व क्षेत्राधिकारी नगर रामप्रवेश राय के निकट पर्यवेक्षण में थाना कबरई पुलिस टीम को उस समय एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई जब, प्रभारी निरीक्षक थाना कबरई विनोद कुमार द्वारा संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया ।

जिसमें उ0नि0 राजेन्द्र प्रकाश के नेतृत्व में प्रथम पुलिस टीम ने अभियुक्त सुखराम सिंह उर्फ छोटू सिंह पुत्र तोलन सिंह उम्र करीब 27 वर्ष निवासी ग्राम गंज थाना कबरई जनपद महोबा को गंज नगर पुलिया के पास से 500 ग्राम सूखा अवैध गांजा के साथ नियमानुसार गिरफ्तार किया गया, बरामदगी के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 378/22 धारा 8/20 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया । इसी क्रम में निरीक्षक यशवन्त सिंह के नेतृत्व में गठित द्वितीय पुलिस टीम ने अभियुक्त रामेन्द्र सिंह पुत्र गनपत सिंह उम्र 28 वर्ष नि0ग्राम मवईखुर्द थाना खन्ना जनपद महोबा हाल पता- विवेक नगर कस्वा व थाना कबरई जनपद महोबा को महेवा रोड नहर पुलिया कस्वा कबरई से 500 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद करते हुये उसे गिरफ्तार किया गया, बरामदगी के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 01/2023 धारा 8/20 NDPS ACT का अभियो पंजीकृत किया गया ।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in