जल निगम ने खोदे गड्ढ़े, केशवपुरी और जाट कॉलोनी के मार्ग हुए बंद

उत्तर प्रदेश:–मेरठ रोड की सड़क में जल निगम सीवर की लाईन डाल रहा है। इसके चलते सड़क को कई स्थान से खोद दिया गया है। केशवपुरी के सामने गड्ढा खोद देने से कालोनी का मुख्य मार्ग बंद हो गया है। स्पोर्ट्स स्टेडियम वाली सड़क पहले से ही खराब है। इस कारण केशवपुरी और जाट कालोनी के दोनो मुख्य मार्ग बंद हो गए हैं। आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
मेरठ रोड पर कंपनी बाग में सुबह और शाम में हजारो लोग घूमने के लिए पहुंचते है। यहां सबसे ज्यादा भीड़ खालापार, लोहिया बाजार, जाट कालोनी और केशवपुरी के लोगों की होती है। सोमवार की सुबह केशवपुरी के लोग जब कालोनी के गेट पर पहुंचे तो रास्ता बंद मिला। कालोनी के मुख्य गेट के बाहर बड़ा गड्ढा खोद डाला गया है। 18 फुट नीचे सीवर लाईन डालने का कार्य चल रहा है।
इस मार्ग को कई स्थानों पर खोदा गया है। 36 करोड़ की परियोजना पर जल निगम का कार्य चल रहा है। हालत यह है कि जल निगम एक काम पूरा कर सड़क को नहीं बनवाता है। इससे पहले दूसरी जगह सड़क खोद देता है। स्पोर्ट्स स्टेडियम वाली सड़क में सीवर डल चुका है, लेकिन सड़क आज तक नहीं बनी है। एक साल से इस क्षेत्र के लोग परेशान है। केशवपुरी के मुख्य मार्ग पर अधिक समय लग गया तो यहां जनजीवन पूरी तरह थम जाएगा।
समय से काम हो जाए तो काई परेशानी नहीं
केशवपुरी में बर्तन की दुकान करने वाले संदीप सिंघल का कहना है कि अचानक मुख्य मार्ग बंद हो जाने से आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सीवर का काम भी जरूरी है। आम जनता को कोई एतराज नहीं अगर समय से काम पूरा हो जाए।
हादसों का खतरा भी रहता है
केशवपुरी के अरूण गर्ग का कहना है कि मुख्य मार्ग पर बड़ गड्ढे अधिक दिन तक नहीं रहने चाहिए। इससे आम आदमी के साथ पशु और जानवरों के गिरने का खतरा बना रहता है। जल निगम को तेजी के साथ काम पूरा करना चाहिए।
लापरवाही छोड़े जल निगम
केशवपुरी के सुभाष मित्तल का कहना है कि केशवपुरी की मेन सड़क एक साल तक टूटी-फुटी रही। जल निगम की लापरवाही के कारण जनता को परेशनी का सामना करना पड़ा। अब मुख्य मार्ग ही बंद कर दिया। कालोनी की एंट्री ही बंद हो गई। ऐसे में जल निगम तेजी से काम पूरा करे। नहीं तो कालोनी की पूरी व्यवस्था ठप्प हो जाएगी।
वाहन तो क्या पैदल भी नहीं निकल पा रहे