मैनपुरी में रिश्तों का कत्ल कुल्हाड़ी से प्रहार कर भाभी की हत्या

छत पर सो रही थी, हत्या की बजह स्पष्ट नहीं
मैनपुरी:(दिलनवाज़)-थाना बेवर क्षेत्र में मंगलवार देर रात को नवीगंज चैकी के गांव छबीलेपुर में छत पर सो रही महिला की निमर्म तरीके से हत्या कर दी गई। आरोप मृतका के देवर पर लगा है। आरोपी ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद वह फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात को ही शव को मोचर्री में भिजवा दिया। पुलिस घटनास्थल की जांचकर जानकारी जुटा रही है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।
थाना बेवर क्षेत्र की नवींगंज चैकी क्षेत्र के गांव छबीलेपुर में राजू, शिवराज, वीरराज, देवराज चार भाई थे। इनमें से वषर् 2006 में राजू की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई थी, जिसके बाद राजू की पत्नी 39 बषीर्य गीता उफर् पुष्पा देवर शिवराज के साथ रहने लगी। परिवार संयुक्त रूप से रहता है। बताया जा रहा है कि राजू की मौत का क्लेम मिला था, जिसको शिवराज ने मकान के निमार्ण आदि में लगा दिया। गीता रुपयों के बंटवारे की मांग करती थी।
जिसका वीरराज विरोध कर रहा था। इस बात को लेकर कई बार गीता और वीरराज का विवाद भी हुआ। तीन दिन पूवर् गीता ने वीरराज के खिलाफ कहासुनी और गालीगलौज करने की तहरीर थाने में दी थी। जिस पर चैकी पुलिस ने वीरराज का शांतिभंग में चालान भी किया गया था। मंगलवार रात गीता अपने बच्चों समेत छत पर सोई हुई थी। रात तकरीबन एक बजे वीरराज सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़ आया और गीता के सिर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद वीरराज शव को छिपाने के उद्देश्य से कहीं ले जा रहा था, तभी गीता की 13 वषीर्य पुत्री जाग गई। उसके शोर मचाने पर परिजन जाग गए। इस पर आरोपी शव को छोड़कर मौके से फरार हो गया।
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद चैकी प्रभारी रिंकेश शमार् और थाना प्रभारी नरेंद्र शमार् मय पुलिसबल के मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोचर्री रखवा दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। आरोपी की तलाश जारी है। मृतका का पति ड्राइवर है। घटना के समय घर पर नहीं था। वहीं एक अन्य देवर देवराज भी बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। मृतका के चार बच्चे है। इनमें तीन पुत्रियां और एक पुत्र है।