June 25, 2025

अलीगढ़ में CM योगी ने कहा,नए UP में बहन बेटियां छेड़ने वाले को कर देते हैं बर्बाद,अब दंगा मुक्त है प्रदेश

 अलीगढ़ में CM योगी ने कहा,नए UP में बहन बेटियां छेड़ने वाले को कर देते हैं बर्बाद,अब दंगा मुक्त है प्रदेश

अलीगढ़/उत्तर प्रदेश:(संवाददाता जेड ए खान)- उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ की कोतवाली बन्नादेवी क्षेत्र के दिल्ली अलीगढ़ कानपुर नेशनल हाईवे स्थित ऐतिहासिक नुमाइश मैदान में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रबुद्धजन सम्मेलन में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान अपने उड़न खटोले से उतरकर मंच स्थल पर पहुंचे योगी आदित्यनाथ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नए उत्तर प्रदेश में बहन बेटियों को छेड़ने वालों को वह बर्बाद कर देते हैं।इसके साथ मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में बह रही विकास की गंगा को प्रदेश की बड़ी नजीर बताया है।उन्होंने कहा विकास कार्यों से आर्थिक स्थिति में मजबूत हो रही हैं। साथ ही भारत के लिए पीएम मोदी की तारीफ भी की गई। साथ ही कहा कि उन्होंने पिछले आठ साल में देश को बदलते देखा है। आर्थिक स्थिति में इंग्लैंड को पछाड़ दिया है। जी 20 मे पीएम मोदी अध्यक्ष रहेंगे। इसके साथ ही मंच से उन्होंने उत्तर प्रदेश को दंगा मुक्त बताया। कहा कि अब प्रदेश में कर्फ्यू नहीं लगता। जबकि प्रदेश में अब दंगाई अपनी आजीविका के लिए ठेला लगा रहे हैं।

आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को हेलीकॉप्टर से अलीगढ़ के ऐतिहासिक नुमाईश मैदान स्थित जिला प्रशासन द्वारा तैयार किए गए हेलीपैड पर पहुंच गए।जिसके बाद चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच नुमाइश मैदान में आयोजित प्रबुद्धजन जनसभा को संबोधित करने के लिए मंच पर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री बुलडोजर बाबा योगी आदित्यनाथ ने कहा देश की आजादी में अलीगढ़ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जबकि प्रदेश के उनकी सरकार बनने के बाद से अलीगढ़ के विकास के लिए निरंतर प्रयास हुए हैं। जबकि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंन्त्री बाबू जी कल्याण सिंह काल में तालानगरी को आगे बढ़ने का काम किया गया था।जबक अलीगढ़ को अब एक नया मंच दिया जा रहा है।सीएम योगी ने प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों को बड़ी नजीर बताया है। जबकि आर्थिक स्थिति में मजबूत हो रहे भारत के लिए पीएम की तारीफ की गई। साथ ही कहा कि उत्तर प्रदेश को उन्होंने दंगा मुक्त बताया ओर कहा कि पहले की तरह परदेस में अब कर्फ्यू नहीं लगता। जबकि दंगाई अपनी आजीविका के लिए अब ठेला लगा रहे हैं।क्योंकि यह नया उत्तर प्रदेश है, जो हर व्यक्ति को सम्मानजनक जीवन देता है। जबकि नए उत्तर प्रदेश में बहन बेटियों को छेड़ने वाले को बर्बाद कर देता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में परिवर्तन हो रहा है ओर लोगों को लाभ भी मिल रहा है। जबकि प्रदेश में जातिवाद व क्षेत्र मजहब पर जो लोग छिन्न भिन्न करते थे, उनको प्रदेश की जनता ने नकार दिया है। उनकी सरकार में विकास को प्राथमिकता दी गई है ओर चारों तरफ विकास निरंतर चलता है। अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम से विश्वविद्यालय बन रहा है। टीपी नगर बन रहा है।साथ ही स्मार्ट सिटी में नए रूप में अलीगढ़ बन रहा है। जबकि विश्वविद्यालय के साथ ही डिफेस कारिडोर में अलीगढ़ के लिए बेहतर काम हुआ है, ओर प्रदेश में कानून व्यवस्था अच्छी हुई है।जिसका अब बदलाव भी दिख रहा है। उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि अब दंगा मुक्त प्रदेश बना है। पूरे देश में ये एक नजीर है। उनकी सरकार से पहले प्रदेश में 750 से ज्यादा दंगे हुए हैं। अब कर्फ्यू भी खत्म हो गया। इससे पहले अधिकारियों ने नगरीय विकास से संबंधित फ़िल्म दिखाई गई। जिसमें स्मार्ट सिटी योजना के तहत किए गए विकास कार्यों को भी दिखाया गया। लेकिन हकीकत से दूर रखा गया।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in