पति पत्नी के झगड़े में बीच बचाओ करने गई मां को बेटे ने चाकू घोंप कर उतारा मौत के घाट

बरेली/उत्तर प्रदेश:(वसीम अहमद) – बरेली में एक युवक का उसकी पत्नी से झगड़ा हो गया था जिसमे बीच बचाव करने पहुचीं युवक की मां तो शराबी बेटे ने मां के ही चाकू घोप दिया जिससे मौके पर ही मां की मौत हो गई जिसके बाद युवक ने पत्नी को भी चाकू मार कर घायल कर दिया। घटना की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। उपचार के लिए महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बरेली के थाना किला क्षेत्र के चंदन नगर में मंजू देवी पत्नी सोहनलाल अपने तीन बेटों सूरज, जयप्रकाश नरेश के साथ रहती है। उनका एक बेटा विक्की किराए पर रहता है। सूरज के बेटे उमंग ने बताया कि आज दोपहर करीब चार बजे उसके पिता शराब पीकर घर पर आए और इसकी माँ अनीता से और शराब पीने के लिए रूपए मांगे जिसको लेकर उसके माता पिता के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान उसकी दादी ने पति पत्नी के बीच झगड़ा होता देखा तो बीच-बचाब करने लगीं। तभी सूरज ने पत्नी पर चाकू से वार किया। इस दौरान बीच बचाव कर रही उसकी दादी पर भी सूरज ने चाकू से कई बार हमला कर दिए। जिससे लहूलुहान होकर उसकी दादी वहीं पर गिर गई उसकी माँ अनिता भी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी दादी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुचीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल अनिता को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मां की हत्या के आरोपी बेटे सूरज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जाता है इससे पहले भी आरोपी घर में मारपीट करता रहता था। जिसको लेकर उसके खिलाफ थाना किला में शिकायत भी दर्ज की गई थी। आज फिर उसने शराब पीकर पत्नी से झगड़ा किया और बीच बचाव करने आई मां की हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुए घटना से हडकंप मच गया। मंजू देवी साहूकार में प्रेस कर अपना गुजारा करती थी।
एस पी सिटी राहुल भाटी ने बताया है कि थाना किला के चन्दननगर में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। जिसमें युवक की मां बीच बचाव करने गई तो उसके बेटे ने चाकू मार कर उसकी हत्या कर दी। उसने पत्नी को भी घायल कर दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।