March 15, 2025

2024 में मुसलमान अन्य वर्गों के साथ मिलकर कांग्रेस की सरकार लाएंगे- शाहनवाज़ आलम

 2024 में मुसलमान अन्य वर्गों के साथ मिलकर कांग्रेस की सरकार लाएंगे- शाहनवाज़ आलम

बनारस में कांग्रेस नेता ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

वाराणसी/उत्तर प्रदेश:– कांग्रेस सरकार ने बुनकरों का कर्ज़ माफ किया था और फ्लैट रेट पर बिजली दी थी। कांग्रेस सरकारों ने पूरे प्रदेश में कताई मिलें और यूपीका हैंडलूम जैसी संस्थाएँ बनाई थीं जिसे बाद की सपा और बसपा सरकारों ने बर्बाद कर दिया। 2024 में मुस्लिम समुदाय ने अन्य वर्गों के साथ मिलकर कांग्रेस की सरकार बनवाने का संकल्प कर लिया है। ये बातें अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने बेनियाबाग स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं।

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि मुसलमान अब समझ गए हैं कि भाजपा के सत्ता में आने की असली वजह उनके द्वारा सपा और बसपा को वोट देना है। जब तक मुसलमान कांग्रेस को वोट देते थे बाकी वर्ग भी कांग्रेस को वोट देते थे और भाजपा के सिर्फ़ दो सांसद होते थे। जैसे-जैसे मुसलमान कांग्रेस से दूर होकर सपा और बसपा को वोट देने लगे भाजपा मजबूत होती गयी। यहाँ तक कि सपा और बसपा के गठबंधन के बावजूद 2019 के लोकसभा चुनाव में वो सिर्फ़ मुस्लिम बहुल सीटें ही जीत पायी क्योंकि सपा ने मुसलमानों का तो वोट ले लिया लेकिन अपना जातिगत वोट भाजपा को ट्रांसफ़र करा दिया। जिससे भाजपा आसानी से चुनाव जीत गयी।

उन्होंने कहा कि सपा की रणनीति है कि केंद्र में भाजपा की सरकार रहे ताकि डर के कारण प्रदेश में मुसलमान सपा को वोट करते रहें। मुसलमान अब सपा के इस खेल को समझ गए हैं और 2024 में पूरी तरह कांग्रेस को वोट करने जा रहे हैं।

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि हाल में बीते नगर निकाय चुनाव में मुस्लिम बहुल ज़िलों में मुसलमानों ने एंटी सपा वोट किया। जिसके चलते मुरादाबाद और शाहजहाँपुर जैसी सीटों पर कांग्रेस दूसरे नम्बर पर रही और सपा चौथे नम्बर पर चली गई। यह ट्रेंड अब लोकसभा चुनाव में भी दिखेगा। लोकसभा चुनाव के बाद सपा खत्म हो जायेगी।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in