August 9, 2025

2001 में धान-मक्का की फसल क्षतिग्रस्त होने पर 09 किसानों क्षति लाभ उपलब्ध कराया

 2001 में धान-मक्का की फसल क्षतिग्रस्त होने पर 09 किसानों क्षति लाभ उपलब्ध कराया

मैनपुरी:(दिलनवाज)- जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने संपूणर् समाधान दिवस पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतगर्त खरीफ वषर्-2001 में धान-मक्का की फसल क्षतिग्रस्त होने पर 09 किसानों को रू. 05 लाख, 45 हजार 738 के स्वीकृति प्रमाण- पत्र उपलब्ध कराते हुए जनपद के कृषकों का आह्वान करते हुये कहा कि सभी किसान अपनी फसल का बीमा अवश्य कराएं ताकि देवीय आपदा, अन्य कारणों से फसल क्षतिग्रस्त होने पर मुआवजा मिल सके।

उन्होंने धान, मक्का की फसल खराब होने के फलस्वरुप राकेश चंद्र दुबे को रू. 93 हजार 112, राधा मोहन को 79 हजार 515, रघुवीर सिंह को 64 हजार 546, अजर्ेश कुमार को 73 हजार 661, रिंकू को 44 हजार 842, रामप्रकाश को 66 हजार 591, सरदेव को 59 हजार 249, अजर्ुन को 32 हजार 986 एवं मक्का की फसल क्षतिग्रस्त होने पर शशिवेन्द्र सिंह को रू. 31 हजार 236 के स्वीकृति पत्र उपलब्ध कराएं, उपरोक्त सभी कृषकों के खातों में धनराशि आर.टी.जी.एस. के माध्यम से प्रेषित की जा चुकी है।

श्री सिंह ने खरीफ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के अंतगर्त दलहन घटक में सरिता देवी, पिंकी देवी, सुशील कुमार, उदय कुमारी, इंद्रपाल सिंह, सुनीता देवी, राजीव कुमार, नरेश चंद्र, सत्येंद्र सिंह, प्रेम सिंह को मूंग, अरहर, उदर् बीज मिनी किट वितरित की। उन्होंने घिरोर तहसील के किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि विभाग की अन्य योजनाओं के प्रति जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया, प्रचार वाहन जनपद के समस्त विकास खंड, तहसील में जाकर किसानों को संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएगा।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित, उप कृषि निदेशक डी.वी.सिंह, जिला कृषि अधिकारी सूयर् प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in