August 9, 2025

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के लिए किया गया हवन पूजन

 सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के लिए किया गया हवन पूजन

गाज़ीपुर/उत्तर प्रदेश:(एकरार खान)– जहां सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उनका मेदांता अस्पताल गुड़गांव में इलाज चल रहा है।मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य लाभ के लिये पूरे प्रदेश में सपा कार्यकर्ता धार्मिक अनुष्ठान कर ईश्वर से उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।आज गाजीपुर में भी नवापुरा स्थित साईं मंदिर में मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य लाभ के लिये सपा कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन और आरती किया और उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की।सदर विधायक जैकिशन साहू और जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के नेतृत्व में हवन-पूजन किया गया।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in