तानाशाही रवैया अपना रही है सरकार – मनीराम कुशवाहा

झांसी/उत्तर प्रदेश:(संवाददाता सुल्तान आब्दी)– प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मनीराम कुशवाहा ने कहा कि राहुल गांधी जी की संदस्यता खत्म कर दी गई, निश्चित तौर पर राहुल गांधी जिस तरह से सरकार पर आक्रामक हो रहे थे। राहुल गांधी जी से डरी हुई है सरकार क्योंकि राहुल जी प्रत्येक दिन सरकार के कार्यों की पोल खोल रहे थे। इसलिए उन्हें उसकी उन्हें सजा दी गई। पहले संसद में उनके माइक को बंद कर उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया गया और अब उनकी सदस्यता खत्म कर कांग्रेस की आवाज को दबाने का काम किया। सरकार द्वारा तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है, यह लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास है और कांग्रेस पार्टी इस प्रयास को सफल नहीं होने देगी। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता राहुल गांधी जी की आवाज बनेगा।