June 24, 2025

बारिश से गिरी घर की खपरैल में दबे चार लोग, दो की हालत गंभीर

 बारिश से गिरी घर की खपरैल में दबे चार लोग, दो की हालत गंभीर

बरेली/उत्तर प्रदेश:(वसीम अहमद)–3 दिन से लगातार हो रही बारिश अब लोगो के लिए मुसीबत बनती जा रही है हर रोज़ मजदूरी कर अपने घरवालों की रोजी रोटी का इंतजाम करने वाले मज़दूरो का घरों से निकल कर रोज़ी रोटी कमाना भी मुश्किल हो रहा है किसी तरह रोज़ी रोटी के लिए घर से निकल भी रहे हैं तो लगातार हो रही रिमझिम बारिश की वजह से मजदूरी ही नहीं मिल रही है,अब तो बारिश से मुसीबत यहां तक बड़ गई है कि लोगो के कच्चे मकान भी गिरने लगे हैं।

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में देर रात बारिश से कच्चे मकान की खपरैल गिरने से घर में सो रहे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायलों का उपचार चल रहा है, जिसमें दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

बरेली के थाना मीरगंज के गांव मदनापुर की रहने वाली माया देवी ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के चलते देर रात करीब ढाई बजे अचानक से घर की खपरैल गिर गई घर में सो रहे 60 वर्षीय कमला देवी, 10 वर्षीय पायल, 7 वर्षीय सपना, 4 वर्षीय रोशनी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां सभी का उपचार चल रहा है जिसमें 2 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है जबकि अन्य 2 लोगों को हल्की चोट आई है।

Bureau