March 15, 2025

सपा के पूर्व गरौठा विधायक दीपनारायण सिंह यादव 6 घन्टें की पुलिस रिमांड पर

 सपा के पूर्व गरौठा विधायक दीपनारायण सिंह यादव 6 घन्टें की पुलिस रिमांड पर

झांसी/उत्तर प्रदेश:(सुल्तान आब्दी)–कुख्यात अपराधी लेखराज सिंह यादव को पुलिस हिरासत से छुड़ाने की साजिश रचने के आरोप में जेल भेजे गए समाजवादी पार्टी के पूर्व गरौठा विधायक दीपनारायण सिंह यादव आज 6 घंटे की पुलिस रिमांड पर रहेंगे। न्यायालय ने पुलिस रिमांड के लिए कल देर शाम आदेश जारी कर दिए थे। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने पूर्व विधायक को 72 घंटे की रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय में अपील की थी, लेकिन न्यायालय ने 6 घंटे की रिमांड ही स्वीकार की। बताते चलें कि 2 दिन पहले पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव को नाटकीय घटनाक्रम के बाद पूर्व ब्लाक प्रमुख तथा समाजवादी पार्टी के आपराधिक इतिहास रखने वाले लेखराज सिंह यादव को पुलिस हिरासत से छुड़ाने के प्रयास की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दीप नारायण सिंह यादव वर्तमान में झांसी जिला कारागार में निरुद्ध है।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in