March 16, 2025

ब्लाक नजीबाबाद में कृषक जागरूकता मेले का हुआ आयोजन

 ब्लाक नजीबाबाद में कृषक जागरूकता मेले का हुआ आयोजन

नजीबाबाद/उत्तर प्रदेश: (वकील मलिक)–नजीबाबाद ब्लाक में प्रदेश की योगी सरकार की योजना के तहत किसानों को जागरूक करने के लिए एक कृषक जागरूकता मेले का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ ब्लाक प्रमुख तपराज सिंह देशवाल और भाजपा नेता क्षेत्र पंचायत सदस्य पूर्व भाजपा जिला महामंत्री चौधरी विक्रम सिंह खोबे ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। मेले में पहुंचे क्षेत्र के किसानों को कृषि अनुसंधान केंद्र नगीना के कृषि वैज्ञानिकों ने आधुनिक खेती की जानकारी दी और कम लागत पर अधिक पैदावार बढ़ाने के तरीके बताए। मेले में विभिन्न प्रकार के स्टाल भी लगाए गए। मेले में कृषि में प्रयोग की जाने वाली दवाईयों का भी निरिक्षण किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख तपराज सिंह देशवाल और संचालन एडीओ कृषि श्याम सिंह ने किया। संपूर्ण कार्यक्रम कृषि प्रभारी रामकिशन सिंह की देखरेख व समस्त स्टाफ के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

विशेष- पशुओं की बिमारी से बचाव की जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष जुगनेश कुमार मंच के माध्यम से दी गई।

Bureau