August 13, 2025

छत से गिरने से किसान महिला की इलाज के दौरान मौत

 छत से गिरने से किसान महिला की इलाज के दौरान मौत

किशनी/मैनपुरी:–थाना क्षेत्र के गांव गजपुरा निवासी किसान महिला की सुबह 2 बजे लघुशंका के लिए जाग गयी थी।अचानक उनको चक्कर आने के कारण वह छत से नीचे आ गिरी।परिजन इलाज के लिए उन्हें सैफई ले गए जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

क्षेत्र के गजपुरा निवासी अधेड़ महिला लाली देवी 48 वर्ष पत्नी राकेश सिंह गुरुवार को मकान की छत पर सोने के लिए गयी थी। शुक्रवार सुबह 2 बजे उनको लघु शंका के लिए जाग गयी ।अचानक उनको चक्कर आने के कारण वह छत से नीचे गिर गयी।परिजन उन्हें इलाज के लिए सैफई ले गए।इलाज के दौरान उनकी सुबह दस बजे मौत हो गयी। सैफई पुलिस ने पंचायत नामा भरकर शव का इटावा पीएम करवाया हैपरिजन देर शाम शव को लेकर गांव गजपुरा आ गए है।

Bureau