June 25, 2025

कुरावली के राजकीय महिला महाविद्यालय में मनाया गया पर्यावरण दिवस

 कुरावली के राजकीय महिला महाविद्यालय में मनाया गया पर्यावरण दिवस

छात्राओ ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से पर्यावरण के महत्व का दिया संदेश

कुरावली/मैनपुरी :– भारत मे 5 जून का दिन पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजकीय महिला महाविद्यालय के प्रचार्य ने पर्यावरण का महत्व समझाया और पेड पौधे लगाने का दिलाया संकल्प। तो वही कार्यक्रम में आई छात्राओ ने अपनी कला की प्रतिभा के माध्यम से लोगो को दिया प्रकृति को सजोने का संदेश।


दरहसल आपको बताते चले कि आज दिनांक 5th जून को राजकीय महिला महाविद्यालय कुरावली, मैनपुरी में प्राचार्य डॉक्टर संतोष कुमार जी की अध्यक्षता में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नरेंद्र सिंह, डॉ संजीव पोरवाल, डॉ अंजना जादौन, श्रीमती कल्पी मित्तल तथा कनिष्ठ सहायक कुमारी वर्तिका उपस्थित रहे।

प्रचार्य ने इस मौके पर पर्यावरण के बचाव के लिए छात्राओं को जागरूक किया तथा अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए संकल्प लिया। पर्यावरण दिवस के मौके की खास बनाने के लिए छात्राओ की पर्यावरण पोस्टर प्रतियोगिता भी रखी। जिससे छात्राओ को अच्छे से प्रकृति के प्रति जागरूक किया जा सके। तो वही महाविद्यालय की छात्राओं ने पोस्टर बनाकर पर्यावरण के बचाव के लिए अपना संदेश प्रेषित किया।

महाविद्यालय में प्रतियोगिता का कार्यक्रम

प्रचार्य डॉ,सन्तोष कुमार बताया पर्यावरण दिवस के मौके पर महाविद्यालय की ओर से प्रकृति पोस्टर प्रतियोगिता रखी गई थी। जिसमे दर्जनों छात्राओ ने भाग लिया था। एक से बढ़कर एक पोस्टर बना छात्राओ ने प्रकृति को और प्रकृति के महत्व को तस्वीर में उतार दिया था। सभी छात्राओ की पेंटिंग एक से बढ़कर एक लाजबाब बानी थी।

प्रतिभा देख प्राचार्य मुश्किल में पड़ गए कि छात्राओ को क्रमवत श्रेड़ी में केसे उतारा जाए व किसे प्रथम और किसे द्वतीय दिया जाए। परन्तु प्रतिभा और निष्पक्षता के आधार पर छात्राओ को पुरुस्कार देने के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय का सलेक्शन कर लिया गया। जिसमें महाविद्यालय की बीएससी पार्ट 1 की छात्रा तेजस्विनी प्रथम आई, गुरुवेश को द्वितीय तथा कुमारी नीतिका पोस्टर प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पर रही।

पर्यावरण का महत्व

डॉ, अंजना जादौन कहा मनुष्य के स्वस्थ जीवन में पर्यावरण की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पर्यावरण एकमात्र घर है जो मनुष्यों के पास है, और यह हवा, भोजन और अन्य जरूरतें प्रदान करता है। मानवता की संपूर्ण जीवन समर्थन प्रणाली सभी पर्यावरणीय कारकों की भलाई पर निर्भर करती है। पर्यावरण वायु और जलवायु को विनियमित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

ये पर्यावरण ही है जो मनुष्य की निशुल्क उपहार में मिला है। जिसका संरक्षण मनुष्य जाति का कर्तव्य है, इसको नज़रअंदाज़ करने पर पूरी मनुष्य जाति को इसका प्रकोप झेलना पड़ता है। जो अत्यंत भयंकर होता है, और विनाशकारी। तो हमारा कर्तव्य बनता है कि प्रकृति की सुरक्षा व संरक्षण के साथ पेड़ पौधों को लगाए भी।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in