खीरी में काऊ प्रोटक्शन फंड को दानवीरों ने लगाये पंख

6.31 लाख पार पहुंचा काऊ प्रोटेक्शन फंड, दानवीरो ने दिखाई दरियादिली
लखीमपुर खीरी:(नूरुद्दीन)– अगर आप सक्षम हैं और गोवंश के प्रति आपका प्रेम है तो आपके लिए अच्छी खबर है। प्रशासन द्वारा संचालित गो आश्रय केन्दों में संरक्षित किए गए निराश्रित गोवंशो की देखरेख व उनके भरण पोषण के लिए आप दान देकर अपना योगदान कर सकते हैं। इसके लिए खीरी जनपद में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में प्रशासन ने “कॉउ प्रोटक्शन फंड” नाम से ना केवल खाता खुलवाया बल्कि खाते का विवरण सार्वजनिक कर सहयोग मांगा है। समाचार लिखे जाने तक कॉउ प्रोटक्शन फंड में छह लाख 31 हजार 125 की धनराशि जमा की जा चुकी है।
डीएम ने कहा कि गौवंश सरंक्षण सभी के समेकित सहयोग से पूरी तरह संभव है। उन्होंने जिले के लोगों से भी अपील किया कि उनकी जो भी क्षमता है उसके हिसाब से धनराशि दे सकते हैं। गोवंश की सेवा हमारी संस्कृति की पहचान हैं। हमारी सभी से अपील है कि गोवंश के संवर्धन और सेवा के लिए यथासंभव धन और भाव का दान करने के लिए आगे आएं। हम उम्मीद करते हैं और आमजन इससे जुड़ कर इसे सफल करेगे।
इन्होंने जमा की कॉउ प्रोटक्शन फंड में धनराशि
उप कृषि निदेशक डॉ योगेश प्रताप सिंह 11 हजार, जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी व उनके स्टाफ ने मिलकर 11067, डीएचओ दिग्विजय कुमार व उनके स्टाफ ने मिलकर 46 हजार, बीडीओ लखीमपुर पीयूष सिंह 10 हज़ार, ईओ गोला पीएन दीक्षित, ईओ मोहम्मदी दिनेश कुमार मिश्र, ईओ पलिया महेंद्र चौधरी, डीपीओ संजय निगम, पीपीओ सत्येंद्र सिंह 5100-5100, डीएसडब्लुओ सुधांशु शेखर 4000, बीएसए (ज़ि.यो.) प्रमोद कुमार 3000, सीडीओ आफिस से कमलेश, ग्राम सचिव आशुतोष वर्मा, एडीओ (पं) गोवर्धन प्रसाद, ईओ मैलानी राजेश चौधरी, मोहम्मदी तहसील के लेखपाल अवनी रस्तोगी ने 2100-2100, जेई-एमआई नकहा 2500, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार भारती, ग्राम सचिव शालिनी पांडेय, सचिव सौरभ वर्मा 1100-1100, ग्राम विकास अधिकारी सुधीर कुमार 1501, सचिव आकांक्षा यादव व प्रिया वर्मा 1001-1001, निघासन विकास क्षेत्र से परिषदीय शिक्षक पुष्पेंद्र सिंह 500, मुदित कुमार सक्सेना, अमित कुमार उपाध्याय 501-501।
इस बैंक खाते में दान करें इच्छुक गोवंश प्रेमी
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि खीरी में गोवंशो के संरक्षित व संवर्धन के लिए एक जन जागरण अभियान चलाया जा रहा। प्रशासन द्वारा इंडियन बैंक शाखा विकास भवन में संचालित बैंक खाता “COW PROTECTION FUND LAKHIMPUR KHERI बैंक खाता संख्या 7222033852, आईएफएससी कोड : IDIB000V528 में अपनी स्वेच्छा से गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए दान कर सकते हैं।
स्वावलंबी बनाने की योजना
डीएम ने “कॉउ प्रोटक्शन फंड” बनाने के उद्देश्य की जानकारी देते हुए बताया कि गोवंश आश्रय स्थलों में रहने वाले गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु पालन-पोषण, विकास कार्यों एवं उन्हें स्वावलंबी बनाने की योजनाओं में सहयोग करना है। गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जिले के गोवंश आश्रय स्थलों में अस्थाई एवं अति आवश्यक प्रकृति की परिसंपत्तियों का निर्माण तथा उत्पादन इकाइयों एवं योजनाओं हेतु सहयोग देना होगा।
प्रकृति की परिसंपत्तियों का निर्माण
उन्होंने बताया कि प्रशासन इस कोष में प्राप्त धनराशि का उपयोग जिले के गोवंश आश्रय स्थलों में आवासित गोवंश के पालन पोषण, गोवंश आश्रय स्थलों के संचालन प्रबंधन के लिए सहायता प्रदान करने के लिए किया जाएगा। आश्रय स्थलों में अस्थाई, अति आवश्यक प्रकृति की परिसंपत्तियों का निर्माण, उत्पादन इकाइयों, योजनाओ जनपद के गोवंश आश्रय स्थलों में आवासित गोवंश के भरण-पोषण निस्तारण संरक्षण एवं संवर्धन से संबंधित विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु व कोष का उपयोग गोवंश विषयक सभी आवश्यक व्ययो पर किया जाएगा, जो कि शासन द्वारा समय-समय पर निर्धारित किए जाएंगे।