June 24, 2025

डीएम-एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

 डीएम-एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

लखीमपुर खीरी: (नूरुद्दीन)-शनिवार को करीब 05 बजे जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह व पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने संयुक्त रुप से जिला कारागार की महिला एवं पुरुष बंदी ग्रह का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की।

डीएम-एसपी ने बंदियों का हालचाल जाना एवं खाने-पीने के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसी के साथ ही डीएम ने जेल प्रशासन को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न बैरिकों में जाकर बंदियों से मूलभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कारागार में साफ-सफाई व्यवस्था मिलने पर संतोष व्यक्त किया। निर्देश दिए कि इसी प्रकार प्रतिदिन जेल में साफ-सफाई बनाए रखी जाए।

इस दौरान दोनों अधिकारियों ने जेल के बैरक, पाकशाला, अस्पताल, आदि का निरीक्षण किया। पुरुष एवं महिला बंदियों से वार्ता कर स्थिति का जायजा लिया गया। उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर उनके निस्तारण के लिए जेल अधिकारियों को निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीपी सिंह, जेलर पंकज सिंह डिप्टी जेलर अविनाश चौहान सुनील कुमार नीरज कुमार चिकित्सक डॉ. दीपांकर, डॉ. सुनील मौजूद रहे।

Bureau