August 11, 2025

बाढ़ प्रभावित इलाके का डीएम ने किया निरीक्षण

 बाढ़ प्रभावित इलाके का डीएम ने किया निरीक्षण

गाज़ीपुर/उत्तर प्रदेश :(एकरार खान) जहाँ गंगा के रौद्र रूप एवं बढ़ते जल स्तर को देखते हुए जिलाधिकारी एम0पी0 सिंह ने आज विकास खण्ड रेवतीपुर अन्तर्गत ग्राम उधरनपुर, कल्याण चक ग्राम का स्थलीय निरीक्षण नाव के माध्यम से किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बाढ प्रभावित घरो के लोगो को राहत सामग्री वितरित किया । जी मीडिया से बातचीत में कहा कि आपदा की इस घड़ी मे किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नही होने दिया जायेगा। किसी प्रकार की समस्या होने पर लेखपाल, प्रधान एंव सचिव को अवगत कराने को कहा। जिलाधिकारी ने  बाढ़ से प्रभावित 160 घरो के लोगो मे राहत सामग्री  का  वितरण किया, जिसमें  10 किलो आटा, 10 किलो आलू, 10 किलो चावल, 05 किलो लाई, 02 किलो अरहर दाल, 02 किलो भुना चना, 1 लीटर रीफाईन , आदि सामग्री का वितरण किया गया। गाजीपुर के 5 तहसीलों के सैकड़ों गांव बाढ़ से प्रभावित है। जिसमे से जिले के 25 गांव इसे है जो बाढ़ के पानी से चौतरफा घिरे हुए है।  बाढ प्रभावित गॉव के प्रधान, सचिव , लेखपाल व अन्य अधिकारी/कर्मचारी को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रो मे भ्रमणशील रहेगें तथा बाढ़ से होने वाले नुकसान पर पैनी नजर रखते हुये तत्काल किसी प्रकार की समस्या होने पर सम्बन्धित उपजिलाधिकारी एंव जिला प्रशासन को अवगत करायेगे। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित ग्रामो में बाढ़ राहत से सम्बन्धित सभी व्यवस्थाओ की पूरी तैयारियां रखते हुये स्वयं भी इस पर निगरानी रखे ताकि बाढ़ प्रभावित लोगो को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत पहुॅचाया जा सकें। 

Bureau