September 19, 2025
Breaking

डीएम ने की आंखों से पीड़ित की मदद

 डीएम ने की आंखों से पीड़ित की मदद

ओमवीर सिंह बोले ’’कलेक्टर हो तो ऐसा’’

अलीगढ़/उत्तर प्रदेश:(संवाददाता जेड ए खान)– अलीगढ़ जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह की कार्यशैली से प्रभावित होकर सियाखास निवासी ओमवीर सिंह कलेक्ट्रेट में प्रतिदिन होने वाले जनता दर्शन में मदद की आस लेकर पहुंचे। ओमवीर सिंह ने बताया कि काफी समय से आंखों में समस्या हो रही थी। कुछ दिनों से उनकी आंखों से दिखना बंद हो गया है। आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से इलाज नहीं करा पा रहे हैं। ऐसी विपत्ति में अपने भी पराये जैसा व्यवहार कर रहे हैं। कुछ लोगों ने कहा डीएम साहब के यहां जाएं, अवश्य मदद मिलेगी। अपनी व्यथा बताते हुए ओमवीर सिंह बहुत मायूस हो गए।

जिलाधिकारी ने उन्हें ढ़ांढ़स बंधाया और उनकी समस्या को गंभीरता से सुन कर तत्काल गांधी आई अस्पताल में आंखों के डॉक्टर मधुप लेहरी से दूरभाष पर वार्ता कर ओमवीर सिंह का समुचित निःशुल्क इलाज कराने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं इसके बाद जिलाधिकारी ने उन्हें अपने वाहन से ही गांधी आई अस्पताल पहुंचवाया। ओमवीर सिंह जिलाधिकारी से मिले ढ़ांढ़स और मदद से काफी आशान्वित नजर आए, उन्होंने जिलाधिकारी का धन्यवाद देते हुए कहा कि ’’कलेक्टर हो तो ऐसा’।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in