थाना सोरों में डीएम व एसपी सुनी जन समस्याएं

कासगंज/उत्तर प्रदेश:(जुम्मन कुरेशी)– कासगंज जनपद के सभी थानों में आज थाना दिवस का आयोजन किया गया। इसी दौरान जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने थाना सोरों में जन समस्याएं सुनी और समस्याओं के निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
आपको बतादें कि कासगंज जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा जनपद के थाना सोरों में लोगों की जनसमस्याएं सुनकर उनका निस्तारण कराया गया साथ ही राजस्व संबंधी प्रकरणों में राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाकर जल्द से जल्द निस्तारण करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।