August 13, 2025

जनपदीय गणित मेंटर तथा गणितज्ञ रत्नेश शाक्य को आगरा में मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

 जनपदीय गणित मेंटर तथा गणितज्ञ रत्नेश शाक्य को आगरा में मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

विश्व साहित्य सेवा ट्रस्ट एवं निखिल प्रकाशन समूह आगरा के स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर आगरा के संजय पैलेस के यूथ हास्टल में आयोजित

 

आगरा/उत्तर प्रदेश:–भव्य, सुन्दर, शानदार, स्मरणीय , गरिमामय, सुव्यवस्थित सम्मान समारोह में जनपदीय गणित मेंटर तथा गणितज्ञ रत्नेश शाक्य को राष्ट्र गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया। रत्नेश को विश्व साहित्य सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष और निदेशक डॉक्टर मोहन मुरली शर्मा जी ने मोतियों तथा फूलों को माला पहनाकर, बैज लगातार, शाल ओढ़ाकर राष्ट्र गौरव सम्मान प्रमाण-पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। रत्नेश को यह सम्मान गणित के साहित्य में योगदान देने के लिए मिला। मंच संचालक फिरोजाबाद के कृष्ण कुमार कनक जी ने कहा कि रत्नेश द्वारा गणित के क्षेत्र में की गयी विभाज्यता के महासूत्रों की खोज सराहनीय है तथा रत्नेश महासूत्र गणित को सरल बनाने मे सहायक सिद्ध होगें ।

मंचासीन अतिथि


कार्यक्रम की अध्यक्षता कासगंज के डाँ एस के रावत ने की। उज्जैन के प्रोफेसर हरिसिंह कुशवाहा मुख्य अतिथि रहे। अजमेर की डॉक्टर रश्मि शर्मा तथा गाजियाबाद के डॉक्टर मुरारी लाल अग्रवाल इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे। सम्मान समारोह के संरक्षक फिरोजाबाद के डॉक्टर रामसनेही लाल शर्मा यायावर एवं आगरा के आचार्य यादराम सिंह कविकिंकर रहे।

अन्य राष्ट्रीय सम्मान/पुरस्कार


इस सम्मान से पूर्व भी रत्नेश शाक्य को प्रतापगढ़ में राष्ट्रीय धरोहर सम्मान से अमृतसर में नवोदय क्रांति नेशनल अवार्ड से मथुरा में आदर्श शिक्षा रत्न सम्मान से गौतमबुध्द नगर में प्रोत्साहन सम्मान-पत्र से, इलाहाबाद में प्रशस्ति- पत्र सम्मान से एवं कई अन्य सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

जनपदीय गणित मेंटर


रत्नेश कुमार वर्तमान समय में पूर्व माध्यमिक विद्यालय जगतपुर, सुलतानगंज, मैनपुरी में गणित का शिक्षण कार्य करने के साथ ही जनपद मैनपुरी में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों हेतु जनपदीय गणित मेंटर की भूमिका भी निभा रहे हैं। और वह प्रत्येक शनिवार को अलग-अलग ब्लाक में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में जाकर गणित विषय का तकनीकी एवं शैक्षिक सहयोग प्रदान करते हैं।

बधाई और शुभकामनाएं
राष्ट्र गौरव सम्मान हेतु कई शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों, अधिकारियों, मित्रों तथा परिवारजनों ने रत्नेश को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in