जनपद स्तरीय महिला की ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन 8 व 9 सितम्बर को किया जायेगा

मैनपुरी/उत्तर प्रदेश:- जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने बताया कि युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित की गयी विकास खंड स्तरीय पुरूष एवं महिला की ग्रामीण खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले वियजी खिलाड़ियों की जनपद स्तरीय महिला की ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन दि. 08 व 09 सितम्बर को प्रातः 10.30 बजे पं. जवाहरलाल नेहरू राजकीय स्टेडियम में किया जायेगा। जिसमें एथलेटिक्स वालीबाल, कबड्डी, भारोत्तलन एवं कुस्ती आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को आने-जाने का किराया व पुरूस्कार दिया जायेगा। उपरोक्त प्रतियोगिता के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी मंडल स्तर पर होने वाली मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।