बहेड़ी नगर पालिका अध्यक्ष पद के बसपा और भाजपा में सीधी लड़ाई – नसीम अहमद

बरेली/उत्तर प्रदेश/संवाददाता वसीम अहमद:–बहुजन समाज पार्टी के नेता डॉक्टर नसीम अहमद ने बहेड़ी नगर पालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी फौजुल अज़ीम के लिए एक सभा को संबोधित करते हुए जनता से फौजुल अज़ीम को वोट देने की अपील की। जनसभा में बोलते हुए नसीम अहमद ने कहा कि पिछले बार कि तरह इस बार भी बसपा और भाजपा की ही सीधी लड़ाई है आप लोग फौजुल अज़ीम को विजय बना कर बहुजन समाज पार्टी को मजबूत बनाए। नसीम अहमद ने कहा यह चुनाव केवल नगर पालिका का चुनाव नही बल्कि देश के बदलाव का चुनाव है। यही चुनाव आने वाले लोकसभा के चुनाव की दिशा और दशा को तै करेगा।
भाजपा को सिर्फ निकाय चुनाव ही नहीं हराना है बल्कि लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को मूहतोड़ जवाब देना है। नसीम अहमद ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी ने किसी प्रकार का कोई विकास देश और प्रदेश में नहीं किया। भाजपा से हर वर्ग के लोग परेशान हैं व्यापारियों को सबसे जायदा प्रताड़ित किया गया है। नसीम अहमद ने कहा कि बहेड़ी नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए उनकी पत्नी फौजुल अज़ीम को हराने के लिए भाजपा ने हर मुमकिन कोशिश कर ली ना पहले बीजेपी फौजुल अज़ीम को हरा पाई थी ना अब हरा सकती है। नसीम अहमद ने जनता से आने वाली 11 तारीख को बसपा प्रत्याशी को वोट कर विजय बनाने की अपील की नसीम अहमद को सुनने के लिए भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।