नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन की विभिन्न प्रक्रियाओं के लिये कक्षों का किया गया निर्धारण

अलीगढ/उत्तर प्रदेश:(संवाददाता जेड ए खान)- अलीगढ़ नगरीय निकायों से निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यार्थियों से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने, स्कूटनी एवं नाम वापसी, चुनाव चिन्ह आवंटित करने के लिए कक्षों का निर्धारण किया गया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि महापौर पद के लिए न्यायालय जिला अधिकारी कलेक्ट्रेट, नगर निगम वार्ड संख्या 1 से 10 तक के लिए न्यायालय नगर मजिस्ट्रेट कलेक्ट्रेट, नगर निगम वार्ड संख्या 11 से 20 तक के लिए न्यायालय अपर जिलाधिकारी नगर कलेक्ट्रेट, नगर निगम वार्ड संख्या 21 से 30 तक के लिए न्यायालय अपर जिलाधिकारी प्रशासन कलेक्ट्रेट, नगर निगम वार्ड संख्या 31 से 40 तक के लिए न्यायालय अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कलेक्ट्रेट, नगर निगम वार्ड संख्या 41 से 50 तक के लिए न्यायालय अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम, नगर निगम वार्ड संख्या 51 से 60 तक के लिए न्यायालय अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय, नगर निगम वार्ड संख्या 61 से 70 तक के लिए न्यायालय उपसंचालक चकबंदी पुरानी बिल्डिंग कलेक्ट्रेट, नगर निगम वार्ड संख्या 71 से 80 तक के लिए जिला पूर्ति अधिकारी पुरानी बिल्डिंग कलेक्ट्रेट, नगर निगम वार्ड संख्या 81 से 90 तक न्यायालय अपर जिलाधिकारी न्यायिक कलक्ट्रेट में नामनिर्देशन संवीक्षा नाम वापसी चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य किया जाएगा। इसी प्रकार से नगरपालिका खैर एवं नगर पंचायत जट्टारी के लिए तहसील मुख्यालय खैर, नगर पालिका परिषद अतरौली एवं नगर पंचायत छर्रा के लिए तहसील मुख्यालय अतरौली, नगर पंचायत इगलास एवं नगर पंचायत बेसवां के लिए तहसील मुख्यालय इगलास, नगर पंचायत चंडौस, पिसावा, बरौली के लिए तहसील मुख्यालय गभाना, नगर पंचायत हरदुआगंज विजयगढ़ कौड़ियागंज पिलखना जलाली एवं जवां के लिए तहसील मुख्यालय कोल का निर्धारण किया गया है।