June 23, 2025

बदायूँ पहुँचे डिप्टी सी एम भाजपाइयों ने किया जोर दार स्वागत

 बदायूँ पहुँचे डिप्टी सी एम भाजपाइयों ने किया जोर दार स्वागत

बदायू/उत्तर प्रदेश:(विजय गौतम)- बदायूँ पहुँचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बिनावर पर हजारों की संख्या में एकत्रित होकर फूलमाला, ढोल-नगाड़े, आतिशबाजी से स्वागत किया। उसके बाद उपमुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यालय पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।


उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा बदायूँ पहुँचने पर जिलाध्यक्ष, विधायकगण के नेतृत्व में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया उसके लिए मैं अभिभूत हूँ। उन्होंने कहा मैं आप सभी के मान- सम्मान की लड़ाई सदैव लड़ता रहूँगा, आप जैसे देवतुल्य कार्यकर्ता ही मेरी पूँजी हैं। कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से भारतीय जनता पार्टी 2014, 2017, 2019 और 2022 में भी भारी बहुमत से विजय हुई है। केन्द्र एवं राज्य सरकार की अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुँचाने का काम करें। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का विजय पताका फहराने का आवाहन किया।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री के प्रथम बार बदायूँ आगमन पर धन्यवाद एवं आभार जताया और कहा मुझे पूर्ण विश्वास है कि उपमुख्यमंत्री जी के इस दौरे के बाद जनपद में डबल इंजन की सरकार की योजनाओं को अंत्योदय तक पहुँचाने में मील का पत्थर साबित होगी।


उप मुख्य मन्त्री व्रजेश पाठक अटल विहारी वाजपेयी सभागार कक्ष पहुँचे जहाँ बदायूँ में जिले के समस्त अधिकारीयों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की । इस दौरान जिलाधिकारी दीपा रंजन व वरिष्ट पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in