March 15, 2025

14 को शुकतीर्थ आएंगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

 14 को शुकतीर्थ आएंगे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

मुजफ्फ़रनगर(उत्तर प्रदेश)– प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 14 जुलाई को स्वामी कल्याणदेव की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में भाग लेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह शुकतीर्थ पहुंचे और कार्यक्रम को लेकर स्वामी ओमानंद महाराज से चर्चा की।


शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याणदेव की पुण्यतिथि पर इस बार प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहेंगे। जिला प्रशासन को उनका कार्यक्रम जारी हो गया। वह सुबह साढ़े दस बजे राज्य सरकार के हेलीकॉप्टर से शुकतीर्थ पहुंच जाएंगे। ढाई बजे तक मौर्य यहीं पर रहेंगे। यहां वह स्वामी कल्याणदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सरकारी कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद से वार्ता की।

Bureau