August 9, 2025

पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव

 पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव

मैनपुरी:–औंछा थाना क्षेत्र के गांव नगला पीपल का रहने वाला 32 वर्षीय किसान मुनेश यादव रोजाना अपने खेत पर बनी झोपड़ी में सोने के लिए जाता था। शनिवार की रात भी वह खाना खाने के बाद खेत पर चला गया था। रविवार की सुबह करीब पांच बजे ग्रामीणों ने मुनेश का शव खेत में आम के पेड़ पर लटकता देखा तो परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए।


सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया। परिजनों ने बताया कि मुनेश अविविहित था, वह बीते पांच दिनों से वह परिजनों से भी बात नहीं कर रहा था। हालांकि उसने खुदकुशी क्यों की इसको लेकर कोई वजह की जानकारी परिजन नहीं दे सके। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Bureau