June 23, 2025

संजय सेतु के ज्वाईंटो मे आई दरार,राहगीर दुर्घटना का हो सकते है शिकार

 संजय सेतु के ज्वाईंटो मे आई दरार,राहगीर दुर्घटना का हो सकते है शिकार

रामनगर/बाराबंकी:(अशोक सिंह)–सरयू नदी पर बने संजय सेतु के ज्वाईंटो मे दरार आ गयी है।जिससे राहगीर किसी छोटी बड़ी घटना का शिकार बन सकते है।गौरतलब बात तो यह है कि बार बार घटिया मरम्मती करण कार्य के चलते वर्ष मे कई बार ज्वाईंटो मे दरार आ जाने की समस्या मुह फैला कर राहगीरो की परेशानी का सबब बनी रहती है।फैजाबाद,गोण्डा, बहराईच सहित तमाम जनपदो और नेपाल तक के आवागमन मे यह मार्ग सबसे अहम है।

जागरुकजनो ने प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ से गुणवत्ता परक ढंग से ज्वाईंटो की मरम्मत करवाये जाने की मांग की है।मालूम हो कि राष्ट्रीय राजमार्ग 28सी पर स्थित संजय सेतु से गुजर दूसरे जनपदो और लखनऊ,कानपुर, दिल्ली आदि क्षेत्रो तक प्रतिदिन आवागमन करने वालो लोगो के लिये सुलभ मार्ग है।लोधेश्वर महादेवा का सावनी मेला भी शुरु होने वाला है जिससे शिवभक्तो का आवागमन भी अपने शबाब तक पहुचेगा।

अब सरयू पुल के मध्य मे एक जोड़ मे दरार अधिक हो चुकी है जो किसी बड़़े घटना दुर्घटना का कारण बन सकती है।लेकिन सुबह से लेकर देर रात्रि तक सीधे राजधानी तक आवागमन करने जिम्मेदार अधिकारियो के नजरो से यह अभी तक ओझल है।जागरुकजनो ने सूबे के मुखिया योगी जी से इस अहम समस्या से निजात दिलवाये जाने की मांग की है।

Bureau