पंम्पिग सेट बांधने को लेकर हुए विवाद मे चल रही तनातनी गोलीकांड मे हुई तब्दील

तीन लोग हुए घायल,मौके पर पुलिस फोर्स तैनात
बाराबंकी:(आज़मी रिज़वी)–नपद के रामनगर थाना क्षेत्र मे बोरिंग मे पंम्पिग सेट बांधने को लेकर हुए विवाद मे पहले से चल रही तनातनी आज कहासुनी के बाद गोलीकांड मे तब्दील हो गयी।गोली लगने से तीन लोग घायल हो गये।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को अस्पताल में भर्ती कराया।घटना से गांव मे तनाव फैल गया है।ऐतिहात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।प्राप्त विवरण के अनुसार थाना रामनगर क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम चंदनापुर मे स्थित रविंद्र वर्मा और सत्य किशोर वर्मा के खेत मे बोरिंग है।
जिसे लेकर करीब एक माह पूर्व गांव के ही आशीष यादव खेत की सिंचाई करने के लिये रविंद्र वर्मा की बोरिंग मे इंजन बांध दिया था।जिसको लेकर दोनो पक्षो मे विवाद भी हुआ था।सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 की पीआरवी टीम ने उस समय सुलह समझौता करा दिया था।लेकिन तभी से दोनो पक्षो के बीच तनातनी चली आ रही थी।आज उसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई इसके बाद दोनो पक्षो के संघर्ष हो गया।जिसमे रविंद्र वर्मा के पक्ष की ओर से ताबड़तोड़ बन्दूक से कई राउंड फायर किये जाने की बात प्रकाश मे आई है।जिसके परिणाम स्वरुप गोली लगने से आशीष यादव करीब 17 वर्ष तथा सोहनलाल यादव उम्र करीब 60 वर्ष के साथ राकेश वर्मा उम्र करीब 55 वर्ष घायल हो गये।इसके अलावा एक भैंस भी गोली लगने से घायल हो गयी है।
घटना की सूचना पाते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार दुबे,थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह,प्रभारी निरीक्षक मसौली पंकज कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर आनन-फानन मे सभी घायलो को सीएचसी रामनगर भिजवाया।जहा पर गंभीर दशा के चलते जिला चिकित्सालय बाराबंकी के लिये गंभीर रुप घायल आशीष यादव को रेफर कर दिया गया है।घटना से गांव मे आक्रोश व्याप्त है।दोनो पक्षो को जातीय संघर्ष की आशंका है।घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।आधा दर्जन लोगो को हिरासत मे लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।अपर पुलिस अधीक्षक पुणेद्र सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर लोगो से जानकारी ली।