September 19, 2025
Breaking

14 दिसम्बर को महानगर में भ्रमण करेगी कांग्रेस की प्रांतीय भारत जोड़ो यात्रा

 14 दिसम्बर को महानगर में भ्रमण करेगी कांग्रेस की प्रांतीय भारत जोड़ो यात्रा

झांसी /उत्तर प्रदेश:(संवाददाता सुल्तान आब्दी)–आज शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय मानिक चौक में कांग्रेस की बुन्देलखण्ड – कानपुर जोन की प्रांतीय भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में प्रदेश महासचिव अखिलेश शुक्ला के मुख्य आतिथ्य , प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया के विशिष्ट आतिथ्य एवं कार्यवाहक शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई।


मुख्य अतिथि अखिलेश शुक्ला ने कहा कि देश से नफरत मिटाने के लिए राहुल गांधी भारत को जोड़ने के लिए ऐतिहासिक यात्रा पर निकले हैं। उन्होनें कार्यकर्ताओं का आव्हान करते हुए कहा कि यात्रा में जोश के साथ सहभागिता करें।


शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में निकल रही यात्रा 14 दिसम्बर को झांसी आयेगी।यहां से सुबह 9बजे मेडीकल कालेज बाईपास से रानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ शुरु होगी। जो चिरंजीव हास्पीटल, शिवाजी नगर, मण्डी चौराहा, मण्डी रोड, लक्ष्मी गेट, बड़ा बाजार, नरिया बाजार, राई का ताजिया, बाहर दतिया गेट, पठौरिया, सिद्धेश्वर मंदिर के पास ग्वालियर रोड पर समाप्त होगी। यात्रा का जगह जगह स्वागत किया जाएगा।
प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया ने भारत जोड़ो आंदोलन के संबंध में बताया कि आगामी जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में माननीय राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। यात्रा प्रदेश में भ्रमण करेगी। प्रांतीय यात्रा में शामिल कार्यकर्ता राज्ययात्री बनाए जाऐगें जो राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होगें।


बैठक को प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा, बलवान सिंह यादव, पार्षद अरविंद बबलू, अफजाल हुसैन,आशिया सिद्धीकी, राजपाल सिंह बुन्देला, मजहर अली, युवराज सिंह यादव, अखलाक मकरानी, कार्तिक पटैरिया, शाहरुख खान, विशाल वर्मा, भारतेन्दु तिवारी, गिरजा शंकर राय,शहनाज हुसैन, इन्दिरा रायकवार, मनोज तिवारी, अनु श्रीवास्तव, दीपक निम आदि ने विचार रखें।


इस मौके पर सुनील राय, प्रताप रायकवार, हुकुम चंद श्रीवास, नफीस खान, संगीता सेन, चौधरी वकील, आतिफ इमरोज जमाल कुरैशी,जीतू राजा, हजरत खान, जुगल किशोर वर्मा, इमरान खान, विजय पलम्बर, शैलेन्द वर्मा, पवन राज, नीरज सेन, रहीश उद्दीन, सौरभ साहू, रमेश कुण्डलिया, गौरव त्रिपाठी,आबिदा बेगम,रोवेश खान, गौरव कंचन, आदि मौजूद रहें।


इस दौरान राशिद खान , संकल्प भारती व अभिलाष कौशल के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
बैठक का संचालन अमीर चंद आर्य ने किया और अंत में आभार भरत राय ने व्यक्त किया।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in