September 19, 2025
Breaking

पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया नमन

 पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया नमन

झांसी/उत्तर प्रदेश:(सुल्तान आब्दी)–आज शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय मानिक चौक में पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम की जयंती कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में मनाई गई।

       सर्वप्रथम उपस्थितजनों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।तदोपरान्त आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए  मनोज गुप्ता ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न अब्दुल कलाम ने भारत को महाशक्ति बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया वह तकनीक को देश के जनसाधारण तक पहुंचाने के प्रबल पक्षधर थे और सर्वधर्म समभाव के प्रतीक थे। 
  गोष्ठी में भरत राय, राजकुमार सेन अमीर चंद आर्य, हरीओम श्रीवास,मनोज तिवारी ,हामिद अब्बासी, गौरव त्रिपाठी, रोवेश खान, गौरव कंचन, वशीमउद्दीन,जाकिर खान, दयाल डोगरें आदि ने विचार व्यक्त किए।

PUBLISH BY KTH NEWS NETWORK

https://kuchtohai.in